पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा के दिग्गज नेता स्व.दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा शहर के रणजीता तिराहे पर बीते एक साल से प्लास्टिक के पन्नी में लिपटी हुई है। कोरवाओं के दीवान प्रदीप नारायण ने इस प्रतिमा के अनावरण की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। प्रदीप दीवान ने कहा है कि स्व.दिलीप सिंह जूदेव के साथ कोरवाओं की आस्था जुड़ी है। उन्होंने कोरवा जनजातियों को हमेशा अपने परिवार की तरह माना था और कोरवा समाज के लोगों का भी उनके गहरा जुड़ाव था। पर अब शहर में उनकी प्रतिमा तक का अनावरण नहीं हो पा रहा है। जो दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि जल्द ही प्रतिमा का अनावरण नहीं किया जाता है तो जल्द ही कोरवा समाज के लोग आंदोलन भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि स्व. सांसद दिलीप सिंह का निधन 14 अगस्त 2013 को मेदांता अस्पताल दिल्ली में हुआ था। उनकी तेरहवीं पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने जशपुर और कुनकुरी में दिलीप सिंह जूदेव के आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की थी। 2013 में घोषणा के लगभग 6 साल बाद वर्ष 2019 में उनकी प्रतिमा जशपुर पहुंची थी, जो बीते एक साल से प्लास्टिक की पन्नी में लिपटी हुई है। इसका अनावरण नहीं हो पाया है। उनकी प्रतिमा भाजपा के सरकार में रहते हुए नहीं लग सकी। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई विशेष पहल ही नहीं की गई। स्व. दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव खुद प्रतिमा स्थापना में भिड़े तब जाकर यह प्रतिमा तैयार हो सकी। जूदेव प्रतिमा के लिए विश्व के मशहूर मूर्तिकार से उत्तर प्रदेश जाकर मिले। विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के हाथों यह प्रतिमा तैयार की गई है।
2018 में हुआ था टेंडर, 6 महीने में करना था काम
कलेक्टर बंगला के बगल के स्थान को प्रतिमा स्थापित करने के लिए चयन किया गया है। निर्माण का टेंडर जुलाई18 में हुआ। मूर्ति के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार ने 41 लाख रुपए का बजट जारी किया था। पूर्व सरकार में ही काम पूरा नहीं होने से काम अधर में लटका रहा और अब पालिका के पास चौराहे को लेकर कोई बजट नहीं है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रही है। व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के प्रति ज्यादा ध्यान केंद्रित रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी आ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.