कलेक्टर ने नक्शा नवीनीकरण के लिए रोस्टर कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत जिले के 733 ग्रामों का तिथिवार नक्शा नवीनीकरण किया जाएगा। भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व निरीक्षक मण्डल मनोरा, आस्ता में 15 से 21 जुलाई 2021 तक नक्शानवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।
इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक मण्डल जशपुर व लोदाम में 22 से 28 जुलाई तक, आरा, कुनकुरी में 29 जुलाई से 04 अगस्त तक, नारायणपुर, गोरिया में 5 से 11 अगस्त तक, फरसाबहार, तपकरा में 12 से 18 अगस्त तक , कोल्हेनझरिया, बिमड़ा में 19 से 25 अगस्त तक, सरबकोम्बो, सन्ना में 26 अगस्त से 01 सितम्बर तक, दोकड़ा पत्थलगांव में 2 सितम्बर से 08 सितम्बर तक, केराकछार, तमता में 09 से 15 सितम्बर तक, लुड़ेग, बागबहार में 16 सितम्बर से 22 सितम्बर तक तथा कोतबा राजस्व निरीक्षक मण्डल में 23 सितम्बर से 30 सितम्बर तक नक्शा नवीनीकरण हेतु तिथि निर्धारित की गई है। उक्त कार्यक्रम के देखरेख एवं निगरानी के लिए सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख जषपुर को नियुक्त किया गया है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.