पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
धान बिक्री करने वाले लगभग सभी किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की राशि डल चुकी है। राजीव गांधी न्याय योजना में मिलने वाली शेष राशि डलनी बाकी है, पर जिन किसानों को 15 जनवरी काे समितियों में जाकर धान बेचा था, उनके खाते में धान का पैसा नहीं आया है।
शासन के निर्देश पर इस वर्ष 1 दिसंबर से 21 जनवरी तक धान की खरीदी हुई थी। सप्ताह में पांच दिन खरीदी हुई और जिले में इस वर्ष रिकार्ड खरीदी की गई है। छुट्टी को छोड़कर बाकी खरीदी दिवस के दिन धान बेचने वाले किसानों के खाते में समर्थन मूल्य की राशि डल चुकी है और किसान इसका आहरण भी कर रहे हैं। समिति प्रबंधकों से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि उनके पास किसानों के लगातार शिकायतें आ रही हैं कि उनके खाते में पैसे नहीं आए। चेक करने पर पता चला कि जिन किसानों ने 15 जनवरी की तारीख में धान बेचा था सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में पैसे नहीं आ पाए हैं। समिति प्रबंधकों द्वारा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जा चुकी है। उसके बाद भी इसकी वजह क्या है, यह पता नही लगाया जा सका है। किसान नंदकुमार पैंकरा, केशव सिदार, लक्ष्मण राम झांप, गणेश पैकरा सहित अन्य किसानों ने बताया कि धान बेचने के दो या तीन दिन में उनके खाते में रुपये आ जाते थे। लेकिन 15 जनवरी को बेचे धान आज एक माह से अधिक समय बीत होने के बाद भी उनके खाते में जमा नहीं हुआ है। जिससे उनकी आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहें है। किसानों का कहना है कि पत्थलगांव अपेक्स बैंक में सप्ताह के एक ही दिन इस क्षेत्र के किसानों को निर्धारित किया गया है,और किसानों के द्वारा बैंक के चार चक्कर लगाने के बाद भी भुगतान उनके खाते में नहीं आया है।
जिले में अपेक्स बैंक की दो शाखा - जशपुर जिले में अपेक्स बैंक की दो शाखा पत्थलगांव व जशपुर में खोली गई है। पत्थलगांव शाखा में रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के किसान भी जुड़े हुए है। जिनका भुगतान इसी शाखा से होता है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रत्येक दिन किसानों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों का कहना है कि वे रात को चार बजे अपने घर से निकलते हैं और देर शाम तक घर लौटते हैं, सिर्फ यह पता लगाने की उनके खाते में राशि डली या नहीं।
उच्चाधिकारियों को दे दी गई है जानकारी
"मामले की जानकारी मिली है। रायपुर के उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है। संभवत: जल्द ही 15 जनवरी को धान बेचने वाले किसानों के खाते में भी रकम आ जाएगी।''
-दीपक कूजूर, नोडल अधिकारी, अपेक्स बैंक।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.