कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ता जा रहा है। पिछले दो दिनों में जिले में पांच पॉजिटिव केस मिले है। इसमें बुधवार को पुसौर के लारा से दो पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उसके बाद गुरुवार को पुसौर लारा से 58 वर्ष का कर्मी शामिल है। लारा में एनटीपीसी पॉवर प्लांट हाेने से वहां पर लोगों की आवाजाही दूसरे प्रदेशों से रहती है, इसलिए कहा जा रहा है। वहां पर संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। बरमकेला से 22 वर्ष का एक पॉजिटिव मरीज मिले है।
उसके अलावा सारंगढ़ में हॉस्पिटल कॉलोनी से 52 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार पॉजिटिव मरीजों का ट्रैवल हिस्ट्री का पता नहीं चल सका है। गुरुवार को 370 लोगों के सैंपल लिए गए थे। बताया जा रहा है सभी पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इससे पहले भी 4 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.