पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस समेत विभिन्न संगठनों ने सत्य और अहिंसा का संदेश देते हुए पदयात्रा निकाली। पदयात्रा सुबह 9 बजे से इंदिरा नगर से शहर विभिन्न चौक चौराहों से होती हुई शाम 4 बजे गांधी चौक में समाप्त हुई। इस दौरान बापू के विचारों को लेकर नुक्कड़ नाटक, विचारों को लेकर व्याख्यान सहित विभिन्न आयोजन किया गया। दरसअल यह आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के अनुयायियों के द्वारा रखी गई थी। रैली के दौरान लोगों को गांधी के संदेश वाले पर्चे भी बांटे गए। सुबह 9 बजे इंदिरा नगर इंदिरा गांधी प्रतिमा शुरुआत की गई। सफाई कर्मचारियों द्वारा बापू के बलिदान पर नाटक किया गया। उनके संदेशों को बताया गया और सफाई कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया है। रैली रामभाठा से होती हुई सत्तीगुड़ी चौक पहुंची। यहां नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को गांधी के संदेश बताए गए। बुढ़ी माई मंदिर, रेलवे कॉलोनी से हो कर रेलवे स्टेशन पहुंचा। इसके बाद कुछ समय के बाद दोपहर 1 बजे से सोनकरपारा, देवारपारा, नवापारा सहित अन्य इलाकों में रैली निकाली गई। यह फिर गोगा राइस मिल, जूट मिल होते हुए सुभाष चौक हो कर गांधी चौक में समाप्त हुई। समापन अवसर पर जिपं अध्यक्ष निराकार पटेल के साथ कांग्रेस नेता नगेन्द्र नेगी, अनिल अग्रवाल, जेठूराम मनहर, संदीप अग्रवाल, मनोज सागर, संजय देवांगन उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.