पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लैलूंगा थाने में एक युवक पर महिला पुलिस कर्मी से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवक ने पहले शादी का झांसा देकर संबंध बनाया, फिर मुकर गया। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की पतासाजी करने में लगी हुई है।
कोड़ासिया निवासी किशन बंजारा जनपद कार्यालय में कर्मचारी है। महिला पुलिस कर्मी से उसके कुछ सालों से संबंध थे। आरोपी युवक ने महिला पुलिस कर्मी की नौकरी लगने में मदद करने के बहाने पास आया था। आरोपी युवक महिला के घर आने-जाने लगा था। युवक ने अचानक महिला से झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद उसके रंग-रूप खराब होने का हवाला देकर संबंध रखने से मना कर दिया।
महिला को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी देने लगा। महिला ने आरोपी युवक के विरुद्ध लैलूंगा थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध 294, 506, 376 के तहत मामला दर्ज किया है।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.