पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरसिया पुलिस ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के विरुद्ध ठगी का मामला दर्ज किया है। महिला ने कोरबा में महिला बाल विकास विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर दो चचेरे भाइयों से 72 हजार रुपए ठग लिए थे। जांजगीर एसपी से मिले पत्र के बाद अपराध दर्ज किया गया है।
जांजगीर जिले के मालखरौदा अड़भार के हितेन्द्र कुमार चौहान (32) ने जांजगीर एसपी से महिला द्वारा ठगी की शिकायत की थी। जांजगीर एसपी से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। हसौद जांजगीर निवासी लक्ष्मी देवी चौहान (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) और बेटे सुरेश कुमार ने हितेन्द्र और उसके चचेरे भाई राहुल चौहान को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। महिला ने सितंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच कोरबा महिला बाल विकास विभाग में चपरासी की नौकरी लगवाने के नाम पर 72 हजार 500 रुपए लिए थे।
तीन साल में जब नौकरी नहीं लग पाई तो युवकों ने रुपए वापस मांगे। महिला झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। रुपयों का लेन-देन झाराडीह में इसलिए खरसिया पुलिस करेगी जांच- आरोपी और पीड़ित दोनों ही जांजगीर जिले से हैं। दोनों की पहचान भी जांजगीर में हुई थी। लेकिन रुपयों का लेनदेन खरसिया थाना क्षेत्र के झाराडीह में हुआ। मामला खरसिया पुलिस ने दर्ज किया है। ठगों के विरुद्ध पुलिस ने 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
स्टाम्प पर लिखा नौकरी नहीं लगी तो 5% ब्याज देंगे
आरोपी महिला लक्ष्मी देवी और उसके बेटे सुरेश ने स्टाम्प पर बाकायदा इकरारनामा किया। नौकरी नहीं लगा पाने पर 72 हजार 500 रुपए, 5 प्रतिशत के ब्याज के साथ वापस करने की बात कही थी। पुलिस ने इस एंगल पर भी जांच करना शुरू कर दिया है।
पॉजिटिव- आज का दिन मित्रों तथा परिवार के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। साथ ही लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। आप पूरे मनोयोग द्वारा घर के सभी सदस्यों की जरूर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.