पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
लैलूंगा के पास कर्रानाला जंगल में दो आरोपियों ने एक अधेड़ व्यक्ति से लूटपाट के लिए उसपर चाकू से हमला किया है। ग्रामीण गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए उन्हें रायगढ़ के मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लैलूंगा पुलिस ने ग्राम भकुर्रा निवासी पुरुषोत्तम यादव पर बुधवार रात बाइक पर कर्रानाला होते हुए लेदरी महुआ जंगल के बीच से घर आ रहा था। इसी दौरान बोधराम यादव और कपिल राठिया ने लूटपाट की नीयत से गाड़ी रुकवाई और लाठी और चाकू से मारकर ग्रामीण को घायल कर दिया। घायल के जेब में रखे रुपयों को बोधराम ने लूट लिया। घायल ने घटना की सूचना डायल 112 को लैलूंगा अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। घायल की स्थिति बिगड़ने पर उसे रायगढ़ रेफर किया गया है। सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307,394,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू की। गुरुवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.