पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ओडिशा ने धान लाते पिकअप वाहन को लारा चेकपोस्ट के पास 30 बोरी धान के साथ जब्त किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि में कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशानुसार अन्य राज्यों से अवैध धान लाए जाने के रोकथाम के लिए जिले में अंतरराज्यीय चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। बीते 18 जनवरी को रात्रि गश्त के दौरान लारा (पुसौर) चेकपोस्ट में एक पिकअप वाहन सीजी 13 एल 6923 की संदिग्ध पाए जाने पर सूचना कर्मचारियों द्वारा जांच की गई। वाहन में 30 बोरी धान कुल वजन 12 क्विंटल धान पाया गया। जिसके संबंध में वाहन चालक बिज्जू गुप्ता निवासी-कोड़पाली, विकासखंड पुसौर से पूछताछ करने पर धान ओडिशा राज्य के ग्राम पिथिण्डा जिला-झारसुगुड़ा से लाना बताया गया। उक्त धान के संबंध में वाहन चालक द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। खाद्य अधिकारी रायगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिबंधित अवधि में धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर उक्त धान को वाहन सहित वाहन जब्त कर पुसौर थाना को सौंपा गया है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.