महंगाई की मार:ठेले पर सिलेंडर व सिर पर लकड़ियां रख महिलाओं ने जताया महंगाई का विरोध, जमकर हुई नारेबाजी

राउरकेला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विरोध रैली में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकर्ता। - Dainik Bhaskar
विरोध रैली में शामिल महिला कांग्रेस कार्यकर्ता।
  • पेट्रोल, डीजल व अन्य दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं पर बढी है महंगाई, महिलाओं ने भी खोला मोर्चा

जिला महिला कांग्रेस ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सहित दैनिक आवश्यकताओं में अनुचित वृद्धि के खिलाफ विरोध रैली निकाली। जुलूस बुधवार को स्थानीय विश्रवा चौक से मुख्य मार्ग होते हुए उदित नगर के अंबेडकर चौक पहुंचा, वहां प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। लोगों ने आंदोलनकारियों को प्रोत्साहित कर फूल-माला पहनाए।

जुलूस की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रभाती मिश्रा, जिलाध्यक्ष लता नायक और कार्यकारी अध्यक्ष निरुपमा बलियार सिंह ने की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जॉर्ज तिर्की, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बी रेन सेनापति शामिल थे । महिलाओं ने ठेला पर खाली गैस सिलेंडर रखकर विभिन्न आवश्यक वस्तुओं के अनुचित मूल्य वृद्धि को लेकर प्रदर्शित की गई।

गैस सिलेंडर की कीमत 900 रुपए, पेट्रोल 103रुपये, डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। खाने का तेल, दाल, आटा, चावल, चीनी, आलू, प्याज आदि की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जॉर्ज तिर्की ने मोदी सरकार दर पर नियंत्रण नही करने से आंदोलन को तेज करने का चेतावनी दी।

इस विरोध प्रदर्शन व रैली में रोहित जोसेफ तिर्की, पीसीसी सदस्य रामानंद श्रीचंदन, देवव्रत बिहारी, संतोष बिश्वाल, पीसीसी के पूर्व संपादक गणेश प्रधान और साबिर हुसैन, वरिष्ठ नेता इंद्रमोहन पंडा, किरण दास, उमेश शरण, सुमित जिंदल सहित सैकडों कांग्रेस कर्मी शामिल हुए थे।