पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानाें से धान खरीदी करने के लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर रखी है। इसके लिए युद्ध स्तर पर प्रशासनिक अमला जुट गया है। क्षेत्र में किसानों की लगातार बढ़ी संख्या को देखते हुए इस साल नए धान खरीदी केंद्र बनाए गए है। केराकछार को भी नया धान खरीदी केंद्र बनाया गया है। लेकिन नए केंद्र में पुराने प्रबंधक की नियुक्ति होने से क्षेत्र के किसानों मे काफी रोष देखने को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि नए प्रबंधक के आने से यहां के रुके कामों में गति मिलती। लेकिन पुराना प्रभारी प्रबंधक अपने पुराने रवैये से नए धान खरीदी केन्द्र को चलाने का प्रयास करेगा। किसान मोहनिश साहू ने बताया कि केराकछार को शासन ने नया केन्द्र का दर्जा दिया है। जिससे क्षेत्र के किसान में काफी खुश है। किसानों का मानना है कि रुके कामों में अब गति मिल सकेगी। लेकिन यहां पुराने प्रभारी प्रबंधक की नियुक्ति से फिर से एक बार यहां विवाद होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। केराकछार केन्द्र में अब तक टोकन देने की सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। जबकि दूसरे धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को टोकन मिलना शुरू हो गया है। अब तक बारदानें या किसानों का धान खरीदने से संबंधित अन्य संसाधनों की पूर्ति नहीं की गई है। मात्र एक चबूतरा बनाकर धान खरीदी की खानापूर्ति की जा रही है।
पॉजिटिव- आज ऊर्जा तथा आत्मविश्वास से भरपूर दिन व्यतीत होगा। आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हल करने में सक्षम रहेंगे। अगर गाड़ी वगैरह खरीदने का विचार है, तो इस कार्य के लिए प्रबल योग बने हुए...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.