गोजी में बुधवार को सुबह 10 बजे गोवर्धन पूजा हुआ। मुख्य अतिथि राजकुमारी दीवान अनुसूचित जनजाति आयोग उपाध्यक्ष थी। यदुवंशियों के द्वारा गौ माता को सोहाई पहनाया गया। मुख्य अतिथि राजकुमारी दीवान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री है, जो छत्तीसगढ़ के रीति-नीति, तीज त्यौहार, करमा ददरिया, खेलकूद, गिल्ली डंडा आदि खेलो को बढ़ावा दे रहा है।
तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि जब से भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने है, तब से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। मजदूरों में खुशी नजर आती है, युवाओं में ऊर्जा नजर आता है, युवा मितान क्लब द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं की भागीदारी यह बताता है कि महिला हर कार्य में आगे आ रही है। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 400 पशुओं को कृमि नाशक दवा पिलाई गई। कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 25 हेक्टेयर में तिलहन फसल प्रदर्शन के लिए चयनित किसानों को सरसों बीज का वितरण किया। उद्यानिकी विभाग द्वारा 6 समूह को भिंडी, करेला, टमाटर आदि के बीज वितरण किए गए। उद्यानिकी विभाग द्वारा आर्गनिक केले व पपीते का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जपं सीईअो जीआर यादव, डॉ. गामिनी दादर, देव नारायण साहू, वेदराम साहू ,राजेंद्र साहू, हरीश साहू,रेशम मार्कंडेय, दुर्गेश सतपाल, मोनेस साहू उपसंचालक कृषि विभाग धमतरी, एमआर डहरे वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कुरूद, एकेंद कुमार रोजगार सहायक, शारदा साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, बहुरराम साहू पंचायत धूमा, यशवंत साहू अध्यक्ष सहकारी समिति मौरीकला, थानेश्वर तारक सरपंच गोजी, ईश्वरी तारक पूर्व सरपंच, खंभन साहू, चोवाराम नागरची, हेमंत साहू , ढमेशवर मौरीकला उपस्थित थे। पीएचई विभाग के देवप्रकाश आदिल ने आभार व्यक्त किया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.