पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी 20 फरवरी को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। बागबाहरा रेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कौशल्या बंसल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का नरेश चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष मोनिका साहू एवं भाजपा नेत्री ललिता अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में इस संबंध में जानकारी दी। कौशल्या बंसल ने बताया कि अभी पूरे प्रदेश के अलावा महासमुंद जिले में बेटियों और महिलाओं पर अनाचार और अत्याचार देखने को मिला है। ग्राम नर्रा में शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के साथ पुलिस ने अमानवीय और बर्बरता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी बेरहमी से पिटाई की। उन्हें किसी भी समय महिला पुलिस की बजाए पुरुष पुलिस द्वारा उठाकर लाया गया। 29 महिलाओं पर झूठा केस दर्ज किया गया है। जबकि 40 अन्य निर्दोष महिलाओं और 15 पुरुषों के साथ पुलिस ने मारपीट की है। उनका डाॅक्टरी मुलाहिजा जान बूझकर नहीं किया जा रहा है। तेंदूकोना थाने में 2 महिलाओं को तो इतनी बेरहमी से मारा गया कि उनकी साड़ियां फट गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं और पुलिस अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। ग्राम बेलसोंडा की एक कॉलेज की छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दिया गया। यह अराजकता की पराकाष्ठा है। अपराधियों में कानून का कोई भय दिखाई नहीं दे रहा है। कोमाखान में एक नाबालिग बेटी से अनाचार करने वाले दोनों आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन सभी उदाहरणों से स्पष्ट है कि प्रदेश की सरकार निरंकुश हो गई है। उन्हें प्रदेश की आम जनता खासकर आदिवासी महिलाओं, बेटियों के सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। राज्य सरकार केवल अवैध रूप से शराब बेचने में ज्यादा ध्यान दे रही है।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.