पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खल्लारी विधानसभा क्षेत्र की कुछ धान खरीदी केंद्रों में बारदाना के अभाव में धान खरीदी बंद होने की खबरों पर विधायक द्वारिकाधीश यादव ने निराधार बताते हुए इसे भाजपाइयों द्वारा दुष्प्रचार करार दिया है। गुरुवार को विधायक कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए 3.50 लाख गठान बारदाना भेजने का वादा किया गया था। जो अभी तक मात्र 1.45 लाख गठान बारदाना ही मिला है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैसे-तैसे बारदाने की व्यवस्था कर धान खरीदी को सुचारू बनाए रखा है। वहीं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के 1-2 खरीदी केंद्र को छोड़कर(वह भी कुछ घंटों के लिए) कहीं भी अभी तक खरीदी बंद नहीं हुई है। किसानों का धान व्यवस्थित रूप से खरीदा जा रहा है। भाजपाइयों के पास कोई मुद्दा ना होने के कारण वे खरीदी केंद्रों में जाकर व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। बारदाना के अभाव का दुष्प्रचार कर किसानों को गुमराह करने में लगे हुए हैं। विधायक ने बताया कि कांग्रेस कमेटी द्वारा सभी खरीदी केंद्रों में निगरानी समितियां बनाई गई हैं, जो किसानों की किसी भी समस्या के समाधान के लिए तत्पर हैं। इसके अलावा विधायक कार्यालय में सभी खरीदी प्रभारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर खरीदी केंद्रों में बारदाने के व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा कर समाधान किया जा रहा है। यादव ने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के कार्यकाल में किसानों का 102 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। जबकि कांग्रेस की सरकार ने सत्तासीन होते ही किसानों का 11000 करोड़ का कर्ज माफ किया है। अंतर की राशि “राजीव गांधी किसान न्याय योजना” के तहत प्रति एकड़ 10 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में किसानों के खाते में डाल रही है।
केंद्र ने पैसे नहीं दिए, भाजपा प्रदेश प्रभारी झूठ बोल गईं
उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश प्रभारी पुरूंदेश्वरी देवी ने यहां आकर झूठ बोला है कि केंद्र शासन द्वारा धान खरीदी के लिए 9 हजार करोड़ रुपए का अग्रिम भुगतान किया गया है। सच यह है कि केंद्र ने कोई अग्रिम भुगतान नहीं किया है बल्कि राज्य सरकार और मार्कफेड ने धान खरीदी के लिए किसानों के हित में कर्ज लिया है। राज्य सरकार किसानों के हित में कर्ज लेकर कार्य कर रही है। भाजपा की तरह भ्रष्टाचार नहीं कर रही है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.