पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान पूरे देश में 15 जनवरी से एक साथ प्रारंभ हो रहा है। छत्तीसगढ़ श्रीराम का ननिहाल है। शास्त्रों में भांचा दान-महादान कहा गया है, इसे चरितार्थ करते हुए इस पुनीत कार्य के लिये बेरला खंड के राम भक्तों ने एक स्वर में घर-घर तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध होने का संकल्प लिया। बेरला खंड के विभिन्न गांवों से आए रामभक्तों ने इस अभियान को महाभियान का रूप देना चाहा। इसके लिए 15 जनवरी तक प्रत्येक ग्राम स्तर, शक्ति केन्द्र, मंडल व खंड स्तर में समिति गठन करने विभिन्न चरणों में पूरा करने का निर्णय लिया गया। इसमें अधिक से अधिक लोगों तक इस महाभियान के जरिए इस महायज्ञ में अपनी आहुति देने के लिए प्रेरित करना शामिल है। 15 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक प्रभात फेरी के साथ 17 से 20 जनवरी कलश यात्रा, 20 से 23 बाइक रैली, 26 जनवरी भारत माता आरती, 27 जनवरी सुंदरकांड पाठ, 30 जनवरी प्रत्येक गांव में महाआरती, 31 जनवरी को वृहद स्तर पर जनसंपर्क करेंगे।
10, 100 व 1000 रुपए के दिए जाएंगे कूपन
इस चरण में प्रत्येक घरों में पहुंच कर कूपन वितरण किया जाएगा। कूपन 10, 100 व 1000 रुपए के रहेंगे, जो व्यक्ति 2000 के ऊपर या जितनी भी बड़ी राशि प्रभु राम को अर्पण करना चाहते हैं, वो भी कर सकेंगे। इनके लिए रसीद व एप भी तैयार किया गया है। निधि समर्पण अभियान समिति के जिला प्रभारी आशीष तिवारी व जिला समन्वयक आदित्य राजपूत ने बैठक को संबोधित किया। अवधेश चंदेल, संध्या परगनिहा, पुष्पा साहू, बृजेश शर्मा, डॉ. वकील, बलराम पटेल, गौकरण साहू मौजूद रहे।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.