पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सरकारी खरीदी केंद्र रानवाही का सांसद प्रतिनिधि नरोत्तम सिंह चौहान ने निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी को लेकर किसानों से बातचीत की। केंद्र में फिलहाल किसानों को परेशानी नहीं है। चौहान ने किसानों से वर्तमान में कोरोना महामारी से बचने के लिए गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान लैंपस संचालक सदस्य जगत बघेल आदि उपस्थित थे। वहीं संबलपुर के रवि ठाकुर ने कहा गिरदावरी के नाम से किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। किसान पर्याप्त फसल नहीं बेच पा रहे।
गड़बड़ी रोकने धान खरीदी प्रभारी नियुक्त किए गए
धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली परेशानियों व लैम्पस द्वारा बरती जा रही अनियमितता को रोकने भाजपा ने लैम्पसों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभारी अपने क्षेत्र के केंद्रों में पहुंचकर किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके लिए धान खरीदी केंद्र कच्चे के लिए चैतुराम आंचला, भानुप्रतापपुर के लिए नरोत्तम सिंह चौहान, संबलपुर के लिए मो. जाकीर, भानबेड़ा के लिए धरम कोरचे प्रभारी बनाए गए हैं।
पॉजिटिव- आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। कोई भूमि संबंधी लाभ भी होने के य...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.