बीजापुर में सुरक्षाबलों ने बरामद की प्रेशर IED:मौके पर ही किया डिफ्यूज, जवानों को नुकसान पहुंचाने लगा रखा था विस्फोटक

बीजापुरएक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने 6 किलो की प्रेशर IED बरामद की है। बताया जा रहा है कि जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादियों IED प्लांट कर रखी हुई थी। सर्चिंग पर गए जवानों ने IED बरामद की, जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया है। मामला जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बासागुड़ा थाना और CRPF 160वीं बटालियन के जवान विकास कार्य में सुरक्षा देने के लिए रोज की ही तरह सारकेगुड़ा, राजपेंटा और कोत्तागुड़ा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए माओवादियों ने कोत्तागुड़ा इलाके में बस्ती से करीब 400 मीटर की दूरी पर दो पेड़ों के बीच में 6 किलो की IED प्लांट करके रखी हुई थी। इस बीच सर्चिंग के दौरान BDS की टीम ने IED बरामद की। जिसे मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

पुलिस ने IED डिफ्यूज करने का वीडियो भी जारी किया है। पुलिस असफरों ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य को गति प्रदान करने के लिए लगातार सुरक्षा दी ज रही है। विकास विरोधी माओवादीनिर्माण कार्यो को सुरक्षा दे रहे वाहनों एवं उपकरणों को अपना निशाना बनाने की कोशिश में थे। लेकिन समय रहते जवानों ने अपनी तत्परता दिखाई माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया।

खबरें और भी हैं...