पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
समाजसेवियों ने नगर में घर-घर पौधा, हर घर पौधा अभियान का शुभारंभ गुरुवार काे किया। कार्यक्रम में लगभग 300 लाेगाें ने घर-घर पौधा, हर घर पौधा अभियान के तहत संकल्प लिया कि एक-एक पौधा लगाकर उनकी रक्षा करेंगे और उन्हें पेड़ बनाएंगे। नगर के इस अभियान की सभी ने तारीफ की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी थे। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेव, जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ ठाकुर, जनार्दन चन्द्राकर, कंगारू राम सिन्हा, शेख आलम थे। इस माैके पर बस स्टैंड में प्याऊ घर का फीता काटकर अतिथियों ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत के अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि यह सराहनीय पहल है। आज समय की मांग है कि पौधे लगाए और उन्हें संरक्षण संवर्धन दें। उन्होंने कहा इस प्रकार के अभियान में उनका जो भी सहयोग हो हर समय सहयोग करेंगे। नगर पंचायत के अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि पाैधे लगाएं और उनका संवर्धन करें। नगर के वरिष्ठ नागरिक नथमल शर्मा ने कहा कि वृक्ष व संत यह सब दूसरों के लिए होते हैं। पहले के जमाने में मार्ग के दोनों अाेर पीपल समेत अन्य पौधे लगाए जाते थे, ताकि छाया के साथ फल भी मिले। जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने सभी से इस अभियान से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में कलाकार मोहन नेताम, सबसे छोटे लालटेन बनाने वाले भोला सोनी तथा कबड्डी के प्रख्यात खिलाड़ी जब्बार खान का सम्मान किया गया। क्षेत्र के उन्नतशील किसान पुष्पराज साहू, गिरधारी निषाद व पौधे देकर सम्मानित किया गया।
युवाओं व जनप्रतिनिधियों को सौंपेंगे देखरेख की जिम्मेदारी
कार्यक्रम का संचालन हीरा लाल साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों ने एक-एक पौधा लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में तय किया गया कि प्रत्येक गुरुवार को एक गांव में जाकर पौधारोपण किया जाएगा और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी गांव के युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों को सौंपी जाएगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से अर्जुन धनंजय सिन्हा, शीतल धुव, रूपनाथ बंजारे. मनोज पटेल, बलराम चन्द्रकर, शंकर यदु, देवनारायण यादव, संतू ध्रुव, उमेंद्र सोरी, देव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आप प्रत्येक कार्य को उचित तथा सुचारु रूप से करने में सक्षम रहेंगे। सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा अवश्य बना लें। आपके इन गुणों की वजह से आज आपको कोई विशेष उपलब्धि भी हासिल होगी।...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.