इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा गरियाबंद द्वारा 22 नग हाईजीन किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा को दिया गया। कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर अध्यक्ष के मार्गदर्शन व जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्ने सचिव एवं रोमन साहू जिला संगठक के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के आया एवं सफाईकर्मी को हाईजीन किट दिए गए, जिसे रेडक्रास सोसायटी के संरक्षक नथमल शर्मा, संरक्षक देवसिंग रात्रे, बीएमओ सुनील भारती, डॉ एसपी प्रजापति, डॉ. डोमार निषाद, मान सिंह निषाद, समाजसेवी शीतल ध्रुव आजीवन सदस्य रेडक्रास, पुनीतराम ठाकुर,पोखन ठाकुर के हाथों बांटे गए। हितग्राही सफाई कर्मियों में ज्योति साहनी, हिरमिसी साहनी, मोना साहनी,गौरी साहनी, सुनीता साहनी , सोहन साहनी, संजीवन साहनी, सुनील साहनी, दुखीराम, अनिल साहनी,संतोष बंजारे, देव सागर, पद्मनी सहिस, ओमबाई ध्रुव, गायत्री बाई आदि शामिल हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.