छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस विभाग में जवानों की पदोन्नति हुई है। 122 आरक्षकों को हेड कांस्टेबल पद पर प्रमोट किया गया है। दंतेवाड़ा के SP डॉ अभिषेक पल्लव ने शनिवार को प्रमोट हुए जवानों की सूची जारी की है। इससे पहले शुक्रवार को कोंडागांव और जगदलपुर जिले के 284 आरक्षकों के प्रमोशन की सूची जारी की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि, बस्तर संभाग के सातों जिलों के कुल 1050 आरक्षकों का प्रमोशन होना है।
बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि, वरिष्ठता क्रम के अनुसार जवानों की पदोन्नति की जा रही है। पदोन्नति से पहले रिक्त पदों के लिए कुछ दिन पहले विभागीय पदोन्नति परीक्षा आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में योग्य पाए गए आरक्षकों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में प्रशिक्षण भी दिया गया था। जिसमें सफल हुए आरक्षकों को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
237 हेड कांस्टेबल बनाए गए हैं ASI
इधर, बस्तर संभाग के 237 हेड कांस्टेबल की पदोन्नति कर उन्हें ASI बनाया गया है। इसकी सूची गुरुवार 16 दिसंबर को जारी कर दी गई थी। जिनमें बस्तर से 37, दंतेवाड़ा से 25, कांकेर से 52, बीजापुर से 37, नारायणपुर से 35, सुकमा से 22 और कोंडागांव से 29 प्रधान आरक्षकों का प्रमोशन हुआ है।
पढ़िए पूरी सूची
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.