पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुआकोंडा थाना क्षेत्र के कलेपाल और ककाड़ी के जंगलों में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराने का दावा डीआरजी ने किया है। दोनों महिला नक्सलियों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों महिला नक्सली कुल 7 लाख की ईनामी बताई जा रही है। मारी गई एक महिला नक्सलियों की मलांगीर एरिया कमेटी की मिलिट्री इंटेलिजेंस की प्रमुख बताई जा रही है, जबकि दूसरी मिलिट्री इंटेलिजेंस सदस्य है। दोनों के शवों के पास से एक पिस्टल और एक भरमार बंदूक बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक डीआरजी की टीम कुआकोंडा थाने से गश्त-सर्चिंग अभियान के लिए निकली हुई थी। इसी बीच कलेपाल-ककाड़ी के बीच जंगलों में डीआरजी का सामना नक्सलियों से हो गया और दोनों में गोलीबारी भी हुई। इस बीच दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। मारी गई महिला नक्सलियों में मलांगीर एरिया कमेटी की की मिलिट्री इंटेलिजेंस प्रमुख 5 लाख की ईनामी आयते मंडावी तो दूसरी की शिनाख्त मलांगीर एरिया कमेटी की मिलेट्री इंटेलिजेंस सदस्य 2 लाख की ईनामी विज्जे मरकाम के रूप में की गई है। बताया ये भी जाता है कि दोनों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.