पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जिले के 50 साल पुराने कांग्रेस भवन को तोड़कर नए राजीव भवन बनाने का काम 8 जनवरी से शुरू होगा। नए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन काे 20 अगस्त यानी 8 महीने में बनाने का लक्ष्य है। यह जानकारी देने गुरुवार को खनिज विकास निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन व नॉन अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल धमतरी के कांग्रेस भवन आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दाैरान बताया कि राजीव भवन बनाने के लिए जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चंदा लिया जाएगा। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जयंती के मौके पर 20 अगस्त 2020 को धमतरी में राजीव भवन का भूमिपूजन हुआ था। 5 महीने बाद 8 जनवरी से राजीव भवन बनाने पुराने कांग्रेस भवन को तोड़ने का काम शुरू होगा। जिला कांग्रेस भवन आज से 50 साल पहले साल 1971 में बना था। अब नया राजीव भवन 11 हजार वर्गफीट में होगा। इसमें 1 करोड़ से ज्यादा खर्च होंगे।
इशहाक खान ने दी थी 16 एकड़ जमीन
1920 में कलकत्ता में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। उस समय भोपाल राव पवार 11वीं में पढ़ते थे। धमतरी जिले के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण राव मेघावाले और नत्थूजी जगताप के साथ कलकत्ता के अधिवेशन देखने के लिए गए थे। उसी समय नारायण राव ने महात्मा गांधी को धमतरी आने का न्योता दिया। कलकत्ता से गांधी सीधे धमतरी आए। मराठापारा स्थित नत्थूजी जगताप के निवास में रुके थे। नत्थूजी के मित्र इशहाक खान उसी समय गांधी के संपर्क में आए। उन्होंने अपनी जमीन गांधी भवन बनाने के लिए दे दी। शुरू में जो भवन बना उसके संचालक नत्थूजी जगताप थे। उनके निधन के बाद भोपाल राव के संचालन में यह भवन आया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिली भेंट की राशि और अपनी 16 एकड़ जमीन बेचकर गांधी भवन को अस्तित्व में लाया।
अध्यक्ष ने ताेड़ने पर की चर्चा: नाॅन अध्यक्ष रामगाेपाल अग्रवाल ने बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गाेपाल शर्मा, सूर्याराव पवार, आनंद पवार, शरद लाेहाना ने अलग से बैठक की। भवन ताेड़ने पर विचार किया। भवन से पवार परिवार की यादें जुड़ी हैं। उसे भाेपाल राव पवार ने बनवाया था।
भाजपा ने 15 साल में प्रदेश को बेच दिया था: देवांगन
खनिज निगम अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नॉन अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल जिले के दौरे पर थे। दोपहर 2.30 बजे कांग्रेस भवन आए। कार्यकर्ताओं से संबोधित किया। कहा कि भाजपा को प्रदेश की जनता ने पूरा नकार दिया है। इस कारण से केवल 14 सीट पर सिमट गई। कुर्सी छिन गई तब उन्हें किसानों की याद आई है। 15 साल प्रदेश में राज कर भाजपा ने प्रदेश को बेच दिया था। भष्ट्राचार, हावी हो गया था। अब भूपेश सरकार प्रदेश को उभार रही है।
पॉजिटिव- किसी विशिष्ट कार्य को पूरा करने में आपकी मेहनत आज कामयाब होगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। घर और समाज में भी आपके योगदान व काम की सराहना होगी। नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी की वजह स...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.