छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में 4 लोगों ने मिलकर एक कंपनी में निवास करने के नाम पर कई लोगों से ठगी कर ली। चारों ने कुल मिलाकर लगभग 8 लाख रुपए लोगों से लिए और भाग निकले थे। अब पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं 2 अब भी फरार हैं। जबकि एक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।
दरअसल, सांकरा निवासी कृष्णानाथ शिवउपासक ने पुलिस को बताया था कि कुछ महीने पहले उसकी मुलाकात डॉ.विजय साहू, सुरेश सिन्हा, डॉ.घनश्याम और नेतराम ठाकुर से हुई थी। चारों ने कहा था कि एक मशीन है जो गंदे पाने को साफ करने का काम करता है। उसका नाम स्वास्थ्यवर्धक प्रोजेक्ट मशीन है। जिसकी कीमत 80 हजार रुपए है। मगर रलित फूड्स प्राइवेट कंपनी आपको ये 8 हजार रुपए में दे रही है।
10 परसेंट के हिसाब से प्रॉफिट मिलेगा
इसके अलावा आरोपियों ने कहा कि यह कंपनी उत्तरप्रदेश के लखनऊ से काम कर रही है। यदि आप लोग इसमें पैसे भी निवेश करते हैं तो हर साल टर्नओवर का 10 प्रतिशत प्रॉफिट आपको मिलेगा। यह सुनने के बाद कृष्णानाथ उनके झांसे में आ गया और उसने कंपनी के नाम से पैसे जमा करा दिए। इसके बाद चारों ने मिलकर आस-पास के की लोगों से कुल 8 लाख रुपए ले लिए। फिर कहने लगा कि कंपनी एक ब्रांच नगरी में भी खोल रहे हैं। बाद में पैसे लेकर चारों फरार हो गए थे।
4 महीने पहले हुई शिकायत
पीड़ित ने बताया कि जब हम इन पैसों के संबंध में पूछताछ करते तो वह अलग-अलग और अजीब जवाब देते थे। जिसके चलते हमे उन पर शक हुआ था। इसी वजह से पीड़ित ने 21 जुलाई 2021 को थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चारों के खिलाफ केस दर्ज किया था और एक आरोपी सुरेश कुमार सिन्हा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं 3 आरोपी फरार थे। अब शनिवार को एक और आरोपी डॉ.विजय साहू को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल 2 आरोपी डॉ.घनश्याम और नेतराम ठाकुर फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.