पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दुष्कर्म के मामले में 10 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया है। मगरलोड टीआई प्रणाली वैद्य ने बताया कि साल 2010 में एक दुष्कर्म के मामले में सिहावा थाना क्षेत्र के हिंच्छापुर निवासी प्रदीप चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
मगरलोड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366 376 के तहत पकड़कर न्यायालय में पेश किया। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने दोबारा खोजबीन शुरू की। मुखबिर से पता चला कि आरोपी प्रदीप इंदौर में मजदूरी कर रहा है। उसे पुलिस ने जाकर गिरफ्तार किया। फरार आरोपी का जानकारी बताने घर, नगरी, सिहावा क्षेत्र में कई जगह पाम्पलेट, पोस्टर चिपकाए गए थे। आरोपी को प्रदीप चौबे उर्फ महाराज पिता महेंद्र प्रसाद चौबे को जेल भेजा है।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.