पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कांग्रेस उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों में इस बार पूरी ताकत लगा रही है। पहली बार हमारे प्रदेश के करीब-करीब सभी जिलों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। वहां छत्तीसगढ़ से गए कांग्रेस पदाधिकारी, अनुभवी कार्यकर्ता उम्मीदवारों के चयन सहित आपस में समन्वय बनाने का काम कर रहे हैं।
जीतने वाले बेहतर उम्मीदवार का ही चयन किया जा रहा है। प्रदेश के चुनावों में बढ़त पाने के बाद अब राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ का महत्व बढ़ गया है। पहली बार यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश या किसी प्रदेश के पंचायत चुनाव में भेजा गया है। अब तक महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर ही अन्य प्रदेशों के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता काम करने जाते रहे हैं। वह भी प्रचार सहित अन्य जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। इसे 2022 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।
पंचायत चुनाव में काम करने के बाद विधानसभा चुनावों में फिर अलग-अलग प्रदेश के कार्यकर्ताओं को लगाकर प्रत्येक सीट पर जोर लगाया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की जा सके। इसे विधानसभा चुनावों का सेमीफायनल भी कहा जा रहा है। जिले से अब तक आनंद पवार, नीलम चंद्राकर सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश भेजा गया है। धमतरी से चार टीमें भेजी गईं: कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने बताया कि जिले से चार टीमें भेजी गईं हैं ऐसा पहली बार है जब पंचायत चुनावों में कांग्रेस कार्यकर्ता जाकर काम कर रहे हैं। अब तक महत्वपूर्ण लोकसभा सीटों पर ही कांग्रेस कार्यकर्ता जाते रहे हैं। आगे जैसा भी पार्टी का जैसा आदेश होगा वैसा करेंगे।
भाजपा से एक कदम आगे रहने की रणनीति
उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में है उसे जीतने का पूरा भरोसा है। ऐसे में कांग्रेस जमीनी स्तर पर काम करके ज्यादा ज्यादा पंचायतों की सीटें जीतने का प्रयास कर रही है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरे आत्मविश्वास के साथ लड़ें व जीत दर्ज करें। अब तक भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनावों में लगाती रही है। कांग्रेस में ऐसा कम ही देखने को मिला है। अब एक कदम आगे रहकर उत्तर प्रदेश में खोई जमीन को वापस पाने का प्रयास शुरू किया जा रहा है।
पॉजिटिव- आज मार्केटिंग अथवा मीडिया से संबंधित कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आपकी आर्थिक स्थिति के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपके अधिकतर काम सहज और आरामद...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.