पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नगर निगम टैक्स वसूलने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। शिविर भी लगाए। इसके बावजूद लोग टैक्स नहीं भर रहे हैं। ऐसा ही हाल उन दुकानदारों का भी है जो निगम की दुकानें किराए पर लेकर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे ही 8 दुकानदारों को निगम ने किराया भरने के लिए नोटिस दिया था। इसके बाद भी किराया नहीं पटाने पर मंगलवार को निगम प्रशासन ने 8 दुकानें सील कर दीं। वित्तीय वर्ष खत्म होने के लिए एक महीना व पांच दिन ही बचे हैं। साल भर कोरोना संक्रमण व व्यवसाय ठप होने के कारण टैक्स वसूली में नरमी रही। लाखों रुपए का टैक्स अब भी लेना बाकी है। निगम के कर्मचारियों का वेतन व अन्य खर्च भी टैक्स से ही होते हैं इस कारण निगम में मुश्किलें बढ़ रहीं हैं। इसलिए अब निगम टैक्स वसूली तेज कर रही है। नोटिस भी दिए जा रहे हैं। नोटिस देने के बावजूद टैक्स नहीं जमा करने पर निगम प्रशासन ने दुकानों को सील करने की कार्यवाही की। मटन मार्केट और एक अन्य दुकान को मिलाकर 8 दुकानों को मंगलवार को निगम अमले ने सील कर दिया।
टैक्स देने के बाद ही खुलेंगी दुकानें
राजस्व अधिकारी निखिल चंद्राकर ने बताया कि नोटिस देने के बावजूद इतवारी बाजार कांप्लेक्स के दुकानदार टैक्स नहीं जमा कर रहे थे। इस वजह से इतवारी बाजार के साथ भाऊ राम कॉम्प्लेक्स के एक दुकान को सील किया गया है।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.