पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दक्षिण-पूर्वी हवा का असर अब पूरी तरह कमजोर पड़ गया है। इसके साथ उत्तर से नमी आने से अब 11 जनवरी से मौसम साफ हाेगा। शुष्क हवा के कारण 17 जनवरी तक रात का पारा लगातार गिरता रहेगा। न्यूनतम पारा सामान्य से 6 डिग्री तक गिरने के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने हफ्तेभर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहा। सुबह 6.45 बजे धूप निकली। इस दौरान कोहरा छाया रहा। 8 बजे तक बादल साफ होने के बाद शाम तक धूप निकली रही।
पहली बार 18 डिग्री तक पहुंचा रात का पारा
शनिवार को रात का पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इस तरह रविवार को दिन का पारा भी 31 डिग्री के साथ सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा है। दिन और रात के पारे के बीच सिर्फ 13 डिग्री का अंतर रहा। इससे रात में भी ठंड गायब है।
आज से मौसम शुष्क रहने की संभावना: रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती सिस्टम से दक्षिण-पूर्व हवा का रुख अब कमजोर पड़ गया है। 11 जनवरी से मौसम शुष्क तथा आसमान साफ रहने की संभावना है। इसके बाद ही ठंड बढ़ सकती है। उत्तर से काफी मात्रा में नमी आ रहा है। 11 से 17 जनवरी न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। रात का पारा 6 डिग्री गिरने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.