पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
महुआ बीनने जंगल गए एक व्यक्ति पर भालुओं ने एक के बाद एक हमला किया। दाेनाें से करीब आधे घंटे संघर्ष किया। एक भालू से बचने के बाद दूसरे से भी संघर्ष किया। एक के बाद एक हुए इन भालुओं के हमले से बचने के लिए करीब आधे घंटे तक संघर्ष किया। जब लगा कि भालू नहीं भागेंगे ताे पेड़ पर चढ़ने का प्रयास किया। इसमें सफलता मिल गई। जैसे-तैसे जान बचाई। भालू गुर्राते हुए जब दूर तक चले गए तब उतर कर वह खून से लथपथ गांव आया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के मुताबिक मुनईकरा निवासी नरसिंह नेताम (50) बुधवार को अपने खेत से लगे जंगल में महुआ बीनने गया था। इसी बीच अचानक एक भालू ने सामने से हमला किया। नरसिंह ने डर के करण पहले भागने का प्रयास किया। भालू ने पीछा नहीं छाेड़ा ताे लड़ने का फैसला किया। डंडा लेकर भालू से भिड़ गया। भालू से संघर्ष संघर्ष किया। यह भालू पहाड़ी की ओर भागा तो पीछे से एक और भालू आ गया। उसने हमला कर दया। एक भालू के हमले से नरसिंह के गले और दांत के जबड़े में गंभीर चोट आई। दूसरे भालू के हमले से छाती में चोट आई है।
ग्रामीणों को बुलाया
नरसिंह नेता दोनों भालू से लड़कर व खुद काे बचाकर पेड़ पर चढ़ा तब जान बच सकी। पेड़ पर चढ़कर नरसिंह ने जाेर जाेर से अावाज लगाई। यह अावाज सुनकर आसपास महुआ बीन रहे गांव के लाेग मदद के लिए अाए। लोगों के बड़ी संख्या में आते देखकर भालू भाग गया। फिर गांव लाकर सरपंच को जानकारी दी गई। इलाज के लिए दुगली अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज कर नगरी रेफर किया।
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम भी बन सकता है। बच्चों की शिक्षा व कैरियर से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य भी संपन...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.