दीपावली से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में किसानों के आर्थिक खुशी दी है। मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंर्तगत धान फसल के लिए जिले के 78 हजार 79 किसानों को तृतीय किस्त के रूप में 57 करोड़ 15 लाख रुपए दिए। इसके साथ ही अन्य फसलों के लिए 3 हजार 559 किसानों को 6 लाख 15 हजार रुपए की राशि भी दी।गोधन न्याय योजना अंतर्गत 2 लाख 31 हजार 353 क्विंटल गोबर क्रय का 4 करोड़ 51 लाख दिया।
गौठानों में 55 हजार 812 क्विंटल खाद का उत्पादन किया गया, इससे स्वसहायता समूहों को 1 करोड़ 4 लाख व गोठान समिति को 18 लाख रुपए का लाभांश प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना राशि अंतरण, न्यूतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उडद व अरहर क्रय की पहल की। वर्चुअल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक अमितेश शुक्ल भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।
जिले में मूंग और उड़द की खरीदी शुरू, जल्द अरहर की भी शुरू होगी
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि मूंग और उड़द की खरीदी 17 अक्टूबर से प्रांरभ होकर 16 दिसम्बर 2022 तक एवं अरहर की खरीदी 13 मार्च 2023 से 12 मई 2023 तक जिले के चिन्हांकित उपार्जन केन्द्रों में की जाएगी। खरीदी के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी घोषित किया गया है। यहां गरियाबंद जिले के अलावा धमतरी के किसान भी अपनी उपज का विक्रय कर सकेंगे।
ज्ञात हो कि मूंग के लिए 7755 रुपए, उड़द व अरहर के लिए 6600 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। किसानों को 72 घंटे के अंदर भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा इन किसानों को 10 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी मिलेगा। वेयर हाउस में किसानों को स्प्रेयर, बीज का वितरण किया गया।
किसान ने कहा पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री ने जिला अंतर्गत नवीन तहसील अमलीपदर के ग्राम चिखली के किसान विजय पटेल से चर्चा की। किसान विजय पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मुझे 66 हजार रुपए की आय केवल उड़द फसल से हुई है। उन्होंने कहा कि 7 एकड़ में उन्होंने उडद का फसल लगाई थी, जिससे 66 हजार रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। मुख्यमंत्री को उन्होंने बताया कि वे वर्मी खाद का भी उपयोग कर रहे हैं और फसल अच्छी हुई है।
उन्होंने कहा कि वर्मी खाद के उपयोग से आने वाले वर्ष में रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम हो जाएगा। आपके द्वारा जो गौठान बनाए गए हैं, उससे अब वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन होने लगा है। उन्होंने योजना की तारीफ करते हुए कहा कि इस योजना से पूरे देश में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन हुआ है। किसान विजय पटेल ने अमलीपदर आने का न्यौता भी दिया।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त राजीव गांधी किसान न्याय योजना से 1 लाख 23 हजार रुपए का लाभांश भी मिला है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, भावसिंह साहू, ओम राठौर, कलेक्टर प्रभात मलिक, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, उप संचालक कृषि संदीप भोई, किसान एवं हितग्राही मौजूद थे।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.