पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के साथ वादाखिलाफी और धान खरीदी में व्याप्त अव्यवस्था व किसानों के मुद्दे को लेकर 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय एवं 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन गरियाबंद में किया जाएगा। भाजपाइयाें ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। राजिम विधानसभा में फिंगेश्वर और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में देवभाेग में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर फिंगेश्वर में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित और देवभोग में जिला भाजपा संगठन प्रभारी राकेश यादव ने बैठक ली। फिंगेश्वर की बैठक में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, जिला पदाधिकारी राहुल सेन, महेश यादव, मंजूलता हरित मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने राजिम, पांडुका, फिंगेश्वर, छुरा, गरियाबंद मंडल के उपस्थित कार्यकर्ताओं से आंदोलन को सफल बनाने के लिए जुट जाने की बात कही। वहीं देवभोग की बैठक में बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, आशीष शर्मा, भागीरथी मांझी, कुंजबिहारी बेहरा, पुनीत सिन्हा शामिल हुए। भाजपा नेताअाें ने कहा कि कांग्रेस की सरकार से किसान त्रस्त हैं।
पिछले साल धान खरीदी का अब तक भुगतान नहीं
जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव ने बताया दो साल में राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसान विरोधी कार्य किए हैं। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। स्थिति यह है कि मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों से वादा निभाने में कांग्रेस सरकार असफल हाे गई है। पिछले वर्ष खरीदे गए धान का पूरा भुगतान किसानों को अब तक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस की सरकार से परेशान हैं, धान खरीदी के भुगतान के लिए किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है। छत्तीसगढ़ में ऐसी सरकार बन गई है, जो किसानों को बारदाने तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। धान खरीदी के नाम पर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।
पॉजिटिव- आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाने से बेहतर परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- परंतु इस बात का भी ध...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.