पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशभर के नए ब्लाॅक अध्यक्षों की सूची जारी की है। इसमें गरियाबंद जिले के भी 7 ब्लाॅक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। गरियाबंद ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष मो. हफीज खान, गरियाबंद शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, फिंगेश्वर ब्लाॅक अध्यक्ष रूपेश साहू, छुरा ब्लाॅक अध्यक्ष राजीव ठाकुर, मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष भोला जगत, अमलीपदर ब्लाॅक अध्यक्ष लता यादव तथा देवभोग ब्लाॅक अध्यक्ष भूपेन्द्र मांझी को बनाए गए हैं। सोमवार को गरियाबंद ब्लाॅक के नवनियुक्त अध्यक्ष मो हाफीज खान और शहर अध्यक्ष दिलीप सिन्हा का कांग्रेसियों ने तिरंगा चौक में आतिशबाजी कर और फूलमाला से स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर सिन्हा, नरेन्द्र देवांगन, रामकुमार वर्मा, शाबिर भाई, युगल पाण्डेय, ओम राठौर, हरिश ठक्कर, संदीप सरकार, विनोदनी मिश्रा, आबिद ढेबर, ममता राठौर, श्रद्वा राजपूत, प्रतिभा पटेल, रंभा कंवर, ज्योति साहनी, महिला शहर अध्यक्ष ललिता सिन्हा, ममता फुलझेले, सविता गिरी, पुन्नूलाल कुटारे, रमेश मेश्राम, वीरू यादव, अवध यादव, भूपेन्द्र चन्द्राकर, सेवा गुप्ता, राजेश साहू, विमला साहू, पदमा साहू, लता यादव, सरोजनी रात्रे, सुमन देवांगन, प्रतिभा हुमने, लता तिवारी, सौरभ देवांगन सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.