जिला प्रशासन द्वारा जिले में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इसके बावजूद छोटे कापसी में इसका कोई असर नहीं दिखाई पड़ा। यहां रविवार को सब्जी बाजार लगा रहा है। इस दौरान लोगों की भीड़ भी उमड़ी। लोगों ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया, वहीं कई लोग बिना मास्क भी नजर आए।
बीते दिनों ही बांदे क्षेत्र के ग्राम पीवी में 106 में 39 लोगों की जांच के दौरान 11 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। अचानक पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। लेकिन लोग बेपरवाह होकर भीड़ लगाकर जान जोखिम में डाल रहे हैं। जैसे ही प्रशासन की टीम पहुंचती है लोग गायब हो जाते हैं। टीम के लौटते ही फिर से दुकानें लग जाती है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.