पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य में की जा रही धान खरीदी की व्यवस्था बिगड़ गई है। खरीदे गए धान की उठाव नहीं होने के कारण जिले के 294 केंद्रों में धान जाम की स्थिति है। वहीं इनमें से 30 से अधिक केंद्रों में 20-20 हजार क्विंटल से अधिक धाम जाम है। दरअसल, संभाग में इस साल 294 खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य में 1 दिसंबर से 29 जनवरी तक 71 लाख 32 हजार 56 क्विंटल धान खरीदी की गई। जिसमें से अब भी 47 लाख 37 हजार 225 क्विंटल धान केद्रांे में जाम पड़ा हुआ है। 2500 रुपए प्रति क्विंटल के मान से यह धान 1184 करोड़ रुपए का है। समय पर उठाव नहीं होने से इसमें सूखती की मात्रा बढ़ती जाएगी। जिसका नुकसान सहकारी समितियों को होगा। नुकसान से बचने के लिए सहकारी समिति के संचालक धान का उठाव जल्द से जल्द हो इसकी कोशिश में जुटे हैं। लेकिन उनकी यह कोशिश पूरी होती नहीं दिख रही है। खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने की जानकारी के बाद भी मार्कफेड के अधिकारी मिलर्स और परिवहनकर्ताओं पर कार्रवाई करना तो दूर जल्द जल्द धान का उठाव करने कोई दबाव नहीं बना पा रहे हैं।
277 खरीदी केंद्रों में बफर स्टाक : संभाग के 277 केंद्रों में धान का बफर स्टाक है। किसानों को धान बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि शासन के बफर स्टाक नियम के आड़ में परिवहनकर्ता द्वारा धान उठाव में देरी किया जाता है, जो अधिक आवक होते ही बंपर स्टाक में तब्दील हो जाता है। बफर स्टाक के तहत केंद्रों में तीन हजार क्विंटल धान होने के बाद ही उठाव का प्रावधान है। इस नियम का परिवहनकर्ताओं द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है।
98 मिलर्स को मिली है उठाव की जिम्मेदारी
गौरतलब है कि बस्तर संभाग के धान खरीदी केंद्रों से धान के उठाव को लेकर साल प्रशासन ने 98 मिलर्स को जिम्मेदारी दी है। जिसमें सबसे अधिक मिलर्स कांकेर और बस्तर जिले में हैं। बावजूद इसके सबसे अधिक धान जाम इन्हीं दोनों जिलों में खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। जिला सहकारी केंद्रीय के सीईओ आर ए खान ने कहा कि धान उठाव जल्द से जल्द हो इसके लिए लगातार मार्कफेड के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा एक पत्र भी लिखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है केंद्रों में जमा धान जल्द उठा लिया जाएगा।
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.