बस्तर जिले में कोरोना संक्रमण से रविवार को फिर 5 मौतें हो गई हैं। बताया जाता है कि पांचों को मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बस्तर जिले के तीन लोग इसमें शामिल हैं। अब तक हुई 201 मौतों के बाद अब आंकड़ा बढ़कर 204 हो गया है। इसके अलावा एक ओडिशा के कोड़ेंगा और एक बीजापुर जिले के उसूर का मरीज है। रेडक्रॉस सोसाइटी ने पांचों का अंतिम संस्कार करवा दिया है। इधर शनिवार की देर शाम 103 नए संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है। वहीं कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचकर 18209 हो गया है। इनमें से कुल एक्टिव मामले 1118 हैं।
मेकॉज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती पांच मरीजों की मौत रविवार को हो गई। इसमें बस्तर की एक महिला, तोकापाल ब्लॉक के आरापुर का एक युवक और जगदलपुर के एक युवक की मौत हो गई है। ओडिशा के कोड़ेंगा के एक और बीजापुर जिले के उसूर के एक मरीज मेकॉज में भर्ती था। बताया जाता है कि सभी मृतकों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी
84 किए गए डिस्चार्ज
शनिवार को मिले 103 नए मामलों में से 55 को होम आइसोलेशन पर भेजा गया है, जबकि बाकी को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। इधर शनिवार को ही 84 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। बस्तर जिले में 466 की आरटीपीसीआर जांच में 10, 1302 की एंटीजेन जांच में 73 और 176 की ट्रूनाट जांच में 20 लोगों के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। शनिवार को बस्तर जिले में 5.29 प्रतिशत संक्रमण दर रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.