छत्तीसगढ़ के बस्तर में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े डराने लगे हैं। संभाग के सातों जिलों में एक दिन में ही कुल 65 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसे लेकर अब प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। इधर, छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों में भी यात्रियों की कोरोना की जांच करने स्वास्थ विभाग की टीम मुस्तैद हो गई है। लेकिन बस स्टैंड में अभी कोरोना की जांच नहीं हो रही है।
राज्य सरकार के मीडिया बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को संभाग के सातों जिलों से 65 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या कुल 208 हो गई है। सबसे ज्यादा जगदलपुर में मिले हैं। गुरुवार को यहां 18 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। यहां आंकड़े बढ़ने के साथ ही अब अलग-अलग इलाकों में कुल 7 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं।
दैनिक भास्कर की खबर के बाद हरकत में आया प्रशासनका कोविड टेस्ट भी किया जा रहा है।
ये बने हैं नए कंटेनमेंट जोन
नगर पंचायत बस्तर, कोलचुर, करन्दोला में नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इससे पहले धरमपुरा, वृंदावन कॉलोनी, वार्ड नंबर 28 समेत नगरनार इलाके को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। इन नए कंटेनमेंट जोन में प्रशासन आने-जाने वाले रास्तों को सील करने में जुटी हुई है। साथ ही किसी भी बाहरी व्यक्ति को इन कंटेनमेंट जोन में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है और ना ही अंदर के कोई व्यक्ति बाहर जा सकेंगे।
यह होंगे कंटेनमेंट जोन नियम
पूरे संभाग में अब 208 मरीज हैं
जिला | गुरुवार को मिले पॉजिटिव केस | एक्टिव केस |
बस्तर( जगदलपुर) | 18 | 29 |
दंतेवाड़ा | 3 | 12 |
कोंडागांव | 3 | 3 |
सुकमा | 13 | 72 |
नारायणपुर | 1 | 1 |
बीजापुर | 10 | 36 |
कांकेर | 17 | 34 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.