पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गीत संगीत सहित सामाजिक कार्यों से जुड़ी संस्था स्वर संगीत ग्रुप के सदस्यों ने गुरुवार को दलपत सागर के सफाई अभियान में अपनी सामाजिक सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया। इस दौरान सदस्यों ने दलपत सागर में भरी जलकुंभियों को निकाल बाहर फेंका और बाद में इसे अन्य स्थान तक भेजने में सहयोग करने की बात कही। संस्था के उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों ने कहा कि दलपत सागर का निर्माण राजा दलपतदेव द्वारा वर्ष 1772 में किया गया था। 2022 में तालाब निर्माण के 250 वर्ष हो गए हैं। समय-समय पर इस तालाब को आकर्षक और मूल स्वरूप में लाने के लिए अनेकों प्रयास किए गए थे और इन दिनों किया जा रहा है। जिसमें तालाब की सफाई, दलपतदेव की मूर्ति स्थापना, तिरंगा झंड़ा, आइलैंड का उन्नयन, घाट निर्माण, बोटिंग, शिव मंदिर का सरंक्षण, चौपाटी का विकास शामिल है। स्थानीय महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने पैडल बोट संचालन की जिम्मेदारी महिला समूहों को दिए जाने की योजना नगर निगम ने बनाई है। इसके अलावा मछुआरा समिति के सदस्यों के आय में वृद्धि हो इसके लिए 15 सीटर लकड़ी का नाव देने की बात कही है। नगर निगम के इस काम में संस्था पूरा सहयोग करेगी। राणा ने कहा कि चौपाटी बनाते समय रोड से तालाब की विजिबिलिटी को ध्यान में रखा गया है। किसी प्रकार का स्थायी निर्माण नहीं किया जा रहा है। साफ-सफाई एवं सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और निगम द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष बीजू विश्वास, आभा आमदेकर, सचिव कमल झज्ज, सह सचिव प्रशांत दास, समीर जैन, माही श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, दीपक वाधवानी, अखिलेश मिश्र, मनोज महापात्र, सहदेव नाग, जगदीश कुंतल, शिवप्रकाश सीजी, अभय सामदेकर, नेमी जैन, मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे।
26 जनवरी से पहले होने वाली नौकायन प्रतियोगिता करने के लिए दलपत सागर की सफाई जोरों पर
इधर दूसरी ओर गणतंत्र दिवस से पहले इस तालाब में होने वाली नौकायन प्रतियोगिता की तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी है। गुरूवार को बीड हार्वेस्टर मशीन के साथ ही पोकलेन मशीन की सहायता से तालाब की जलकुंभी निकाली जा रही है। ज्ञात हो कि निगम यह प्रतियोगिता 24 जनवरी को होगी। इसमें करीब 70 प्रतिभागी शामिल है। इसमें भी 50 पुरूष और 20 महिलाएं शामिल होंगी। नगर निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बस्तर संभाग के नाविक शामिल होंगे। ओडिशा के नाविक इसमें शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में यह प्रतियोगिता बड़े पैमाने पर इसके लिए नाविकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.