पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीते दो दिनों से बादल छाने से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती चली जा रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में ठंड बिल्कुल खत्म सी लगने लगी है। दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के कारण दक्षिण पूर्व से नमीयुक्त हवाएं आ रही हैं, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। बताया जाता है कि 10 जनवरी के बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके चलते ठंड बढ़ेगी। ठंड को लेकर मौसम विभाग ने एडवाइजरी भी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक बादल छंटने के बाद जो ठंड बढ़ेगी, वो काफी ज्यादा होगी, ऐसे में शीतलहर का प्रकोप भी हो सकता है। इन हालातों में तीन वर्गों में जारी एडवाइजरी में पहले भाग में जहां लोगों के लिए, दूसरे में कृषि और तीसरे में जानवरों को ठंड से बचाने जरूरी बातें बताई गई हैं।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री ऊपर पहुंचा
गुरुवार को अधिकतम तापमान में जहां सामान्य से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए 31.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से 8 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 19.5 डिग्री दर्ज किया गया है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.