महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:कांग्रेस ने कहा- पेट्रोल सौ के पार, साइकिल चलाना मजबूरी

जगदलपुर2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में साइकिल यात्रा में शामिल होते कांग्रेस के नेता, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे। - Dainik Bhaskar
शहर में साइकिल यात्रा में शामिल होते कांग्रेस के नेता, केंद्र सरकार के खिलाफ लगाए नारे।
  • महंगाई के विरोध में कांग्रेस की साइकिल यात्रा, कांग्रेसियों ने साइकिल से शहर का लगाया चक्कर

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला मुख्यालय में अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम पदार्थ सहित अन्य उत्पादों और आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध किया गया।

यह साइकिल रैली बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे कांग्रेस भवन से शुरू हुई और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंची। इस दौरान विधायक से लेकर कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई और संदेश दिया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल का रेट इतना बढ़ा दिया है कि अब साइकिल से ही यात्रा करनी होगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि सत्ता में आने से पहले महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है केंद्र सरकार का मूल्यों पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। कांग्रेस जनता के साथ है और महंगाई को नियंत्रित करने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन कर आवाज बुलंद करती रहेगी।

केंद्र को सिर्फ उद्योगपतियों के फायदे की चिंता: जैन

विधायक रेखचंद जैन ने कहा कि केंद्र की कॉर्पोरेट समर्थक भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को केवल उद्योगपतियों और कंपनियों के फायदे की चिंता है आम आदमी की परेशानी से कोई लेना-देना नहीं है। महापौर सफीरा साहू ने कहा कि पूरे देश में अफरा-तफरी मची हुई है।

केंद्र की मोदी सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर चल रही है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व जनपद सदस्य ने भी विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस के सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...