छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के धरमपुरा और वृंदावन कॉलोनी में 2 अलग-अलग परिवार के सदस्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने इन इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। दोनों इलाकों में प्रवेश करने वाले द्वार पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। साथ ही किसी भी व्यक्ति को कंटेंनमेंट जोन के अंदर और बाहर जाने की इजाजत नहीं है।
हालांकि जगदलपुर में अभी कोरोना के केस कम हैं, लेकिन प्रशासन किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरतना चाह रहा। प्रशासन ने शनिवार को दोनों जगहों को कंटेंटमेंट जोन घोषित करने का आदेश निकाला है। जिसके बाद रात तक प्रशासनिक अधिकारी इलाके को सील करने की कार्रवाई में लगे रहे।
यह होंगे कंटेंनमेंट जोन के नियम
जगदलपुर में कोरोना
एक्टिव केस | 05 |
अब तक संक्रमित मिले | 20591 |
अब तक ठीक हुए | 20331 |
अब तक कोरोना की जांच | 587150 |
कोविड टीका प्रथम डोज | 556016 |
कोविड टीका दूसरा डोज | 312128 |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.