बादलों के छंटने के बाद अब फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है। रविवार को दिन का न्यूनतम तापमान हालांकि सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा, लेकिन शनिवार की अपेक्षा तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा बताते हैं कि उत्तरी ठंडी हवा के कारण फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई थी, लेकिन रविवार को मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने के आसार जताए जा रहे हैं। साथ ही कोहरा छाने की संभावना भी बनी हुई है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.