वासु महिला मंडल के द्वारा रविवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ ही गंगामुंडा तालाब के घाट पर मनाया गया। इस दौरान जहां महिलाओं ने 13 मंडियों में जलभर कर घाट पर गौरी माता की स्थापना कर पूजा पाठ किया । इसके बाद सभी महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी और कुमकुम दिया। महिला मंडल की पी किरण ने बताया कि इस पर्व को लेकर महिलाएं कई दिनों से तैयारी करती है। यह पूजा विधान सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पूरा किया जा रहा है।
यह पूजा विधान करीब चार से पांच घंटे तक चलता है। जिसमें महिलाएं परिवार में सुख समृद्धि बने रहे की कामना करती हैं। पूजा में इस दौरान पी संतोषी, पी सुजाता, वर्षा जैन, पी संध्या, एम ममता, पी मोहिनी, नंदा , पी सोमल पी वन्या, पी हेमानी, टी सारिका, सी एस सेवता के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.