पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भानपुरी थाना क्षेत्र में बीते 2 फरवरी को एक महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भानपुरी थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि चिटकीपदर कुंगारपाल की 50 वर्षीया एक महिला अपने दो बेटों के साथ गांव में ही एक शादी समारोह में गई हुई थी। देर रात 3 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को आवाज देकर घर के बाहर बुलाया। महिला जैसे ही निकली तो व्यक्ति हाथ पकड़कर एक घर के पीछे खींचते ले गया।
व्यक्ति ने महिला के साथ अनाचार किया, महिला बेहोश हो गई। सुबह 5 बजे कुछ ग्रामीणों ने महिला को देखा तो एम्बुलेंस से भानपुरी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने मेकॉज रिफेर कर दिया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई। मौके से मिली चप्पल और अन्य साक्ष्यों, डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम की मदद से आरोपी अमित कश्यप (21) निवासी बाकेल खासपारा को गिरफ्तार किया गया है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.