पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुरूवार को जिले में 23 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई। इनमें जिले के भारतीय स्टेट बैंक की कांकेर शाखा में एक तथा पखांजूर शाखा में दो पॉजिटिव मरीज पाए गए। कांकेर में बैंक में मरीज मिलने के बाद बैंक बंद कर दिया गया। इसके अलावा जिले में सबसे अधिक चारामा में मरीज पाए गए। जहां एक ही परिवार के 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं। चारामा के थाना पारा में एक ही परिवार में 7 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसमें 74 साल के बुजुर्ग से लेकर 14 साल के बालक शामिल है। परिवार के मुखिया का सर्दी खांसी की शिकायत हुई थी। अस्पताल जाने पर हुई जांच में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद परिवार की जांच की गई तो 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनके अनुसार उनका परिवार चारामा से बाहर नहीं गया है। मोहल्ले में ही आसपास जाते हैं। आशंका है इन्हीं में से किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से वे पॉजिटिव हो गए। बताया जा रहा है थाना पारा में इसके पहले भी लगातार पॉजिटिव मरीज मिलते रहे हैं। लेकिन मरीजों के परिवार के अधिकांश सदस्यों ने अपनी जांच नहीं कराई। आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते इस वार्ड संक्रमण फैल रहा है। इधर कांकेर के मांझापारा में एक कारोबारी के परिवार में दो लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। कुछ दिन पहले इस परिवार में एक सदस्य को पॉजिटिव पाया गया था।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.