पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भैंसगांव में बीएसएफ की 193 वी वाहिनी दंडकवन द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भैंसगांव, आतुरबेडा, निबरा, कोहका, रावघाट पारा, पोटेबेडा के लोगों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरण किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणों को उपचार भी किया गया। मुख्य अतिथि बीएसएफ 193 वी वाहिनी कमाडेंट राजीव कुमार ने कहा सीमा सुरक्षा बल क्षेत्र के लोगों का हर संभावित सहयोग के लिए कटिबद्ध है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सामान्य जीवन शैली से विमुख लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है और मुख्य धारा से जोड़ना है। राजीव कुमार ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और अपने सपने साकार करने कहा। सरपंच भैंसगांव सोनू राम उसेंडी ने कहा सीमा सुरक्षा बल द्वारा आयोजित इस तरह के आयोजन से क्षेत्र के दूर दराज़ इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलता है। जरूरतमंद एवं गरीब ग्रामवासियों को दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं निशुल्क प्राप्त हो जाती है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा साडी, शाल, मच्छरदानी, धोती, कंबल, तौलिया, सोलर लैंप, पानी टंकी आदि के साथ गांव में होने वाले सामूहिक कार्यक्रमों के लिए सामुदायिक केंद्रों में बर्तन और सभी गांवों स्कूल के बच्चों को खेल सामग्री, स्टेशनरी प्रदान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों के बीच वालीबाल व रस्साखींच प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम में दि्वतीय कमान अधिकारी अभिनव सिंह, उप कमाडेंट छत्रपति उपाध्याय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पावेल हाजरा, सहायक समादेष्टा सोनल वोहरा आदि उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कोई उपलब्धि ला रहा है, उन्हें सफल बनाने के लिए आपको दृढ़ निश्चयी होकर काम करना है। कुछ ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी समय व्यतीत होगा। ने...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.