पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पश्चिम विक्षोभ के पुनः सक्रिय होने से मध्य महाराष्ट्र के ऊपर बने सिस्टम के कारण प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा आगामी 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया। इसमें 9 से 11 अप्रैल तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।
इसके साथ ही 10 एवं 11 अप्रैल को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22से 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने संभावना है।
वर्षा की संभावना को ध्यान में रखते हुए कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने, धान उपार्जन केंद्रों में धान के बोरियों को ढकने की उचित व्यवस्था बनाए रखे तापमान में कमी होने तथा बादल छाए रहने के कारण फसलों में कीट व्याधि के प्रकोप की संभावना बढ़ सकती है।
पॉजिटिव- आज आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। घर में किसी नवीन वस्तु की खरीदारी भी संभव है। किसी संबंधी की परेशानी में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा। नेगेटिव- नक...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.