पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विदर्भ में बने एक चक्रीय चक्रवात तथा द्रोणिका का असर गुरूवार को जिले में भी दिखाई दिया। शाम को एक घंटे तक कई जगहों पर तेज गरज चमक के साथ बारिश हुई। जिससे कई जगहों पर बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके साथ ही शहर में पानी निकासी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से कुछ दुकानों में भी पानी घुस गया। गुरूवार सुबह से ही बादलों का आना जाना बना हुआ था। हल्की हवाएं भी चल रही थी। शाम 5.30 बजे से अचानक बादल छाए और तेज बारिश शुरू हो गई। कांकेर के अलावा लखनपुरी, दुधावा, चारामा, अंतागढ़, नरहरपुर आदि में बारिश होने लगी। कांकेर में तेज गरज चमक के चलते कई जगहों पर बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। कांकेर शहर में रात 8 बजे तक बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी थी। इसके अलावा मोबाईल नेटवर्क भी ठप हो गया। रात 8 बजे तक शहर में हल्की बारिश होती रही।
भानुप्रतापपुर में हुई बूंदाबांदी, पखांजूर में चली आंधी
भानुप्रतापपुर व दुर्गूकोंदल इलाके में तेज हवा चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी होती रही। वहीं पखांजूर इलाके में दिन भर बादल छाए रहे तथा हवा चलती रही। लेकिन शाम तक बारिश नहीं हुई थी। जिले में कहीं भी बारिश या तेज हवा से पेड़ बिजली के पोल आदि के गिरने या अन्य नुकसान की खबर शाम तक रात 8 बजे तक नहीं आई थी।
किसानों के लिए एडवायजरी जारी की गई
कृषि विभाग ने एडवायजरी जारी की है। जिसमें अनाज तथा उर्वरको के बोरों तथा पशुओं के सूखे चारे को सुरक्षित स्थान पर रखने, धान उपार्जन केन्द्रों में बोरों को ढकने की उचित व्यवस्था बनाने, पशु बाड़े एवं मुर्गियों के घर में यदि खिडकियां न लगी हो तो ठंडी हवा से बचाव के लिए बोरे लगाने की सलाह दी गई है।
दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग ने आगले दो दिन भी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार देश में विदर्भ के ऊपर 9 किमी की ऊंचाई में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना है। इसके प्रभाव से जिले में 19 तथा 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल छटने के बाद तापमान कम होगा।
आम और दलहन-तिलहन फसल को लेकर चिंता
कृषि वैज्ञानिक डाॅ. बीरबल साहू ने बताया थोड़ी देर के लिए काफी तेज बारिश हुई है। इससे आम के बौर झड़ जाएगें। इससे लगाए गए दलहन तिलहन के फूल झड़ेंगे। सब्जी में कीड़े लगने की आशंका है। इस बारिश से सिर्फ नुकसान ही होगा।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.