पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुसुरपुट्टा गांव में हुई 38 साल की विवाहित महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। हत्यारा मृतका का पति ही निकला। हालांकि घटना के बाद से पति के गायब होने पर उस पर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। उसके पकड़े जाने के बाद आशंका हकीकत में बदल गई। आरोपी पति ने बताया वह घर बनाने का काम करता है तथा सेंट्रीग प्लेट खरीदने व कर्ज चुकाने खेत गिरवी रखना चाहता था।लेकिन पत्नी इसका विरोध कर रही थी। इसे लेकर विवाद हुआ पति ने पत्नी की हत्या कर दी। ग्राम मुसूरपुटटा निवासी महिला कोमलबत्ती भास्कर 38 साल की लाश रविवार 21 फरवरी की शाम को उसके मकान में बस्तर में खून से लतपथ पाई गई थी। घटना के बाद से पति सुरेश भास्कर फरार था। जिसके चलते उस पर हत्या की आशंका जताते उसकी तलाश की जा रही थी। 22 फरवरी की रात पति को सुचना मिली की महिला का पित सुरेश भास्कर ग्राम साल्हेटोला के आसपास देखा गया है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली। पूछताछ में पत्नी की हत्या करना कबूल करते पति ने बताया 20 फरवरी को वह अपनी पत्नी को बोला की उसे काम के लिए सेंट्रीग प्लेट खरीदना है। इसके साथ ही पुराना कर्ज भी है उसे भी चुकाना है। इसके लिए खेत को गिरवी रख देते हैं। इस बात पर पत्नी से जमकर विवाद हुआ और पति बिना कुछ खाए रात में सो गया। 21 जनवरी की सुबह पांच बजे दोनों उठे तो फिर से इसी बात को लेकर विवाद होने लगा।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.