पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ब्लॉक में मलेरिया नियंत्रण के लिए दवा लेपित मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है। बीएमओ मनोज किशोरे, बीपीएम देव कुमार सास्वत ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र सुखई, कोडेकुसे, आमाकड़ा, डांगरा, आमागढ़, दुर्गूकोंदल, दमकसा सहित अन्य स्थानों में हितग्राहियों को दवा लेपित मच्छरदानी का वितरण किया गया। मलेरिया टेक्नोलॉजी सुपरवाइजर सावित्री मरकाम, मलेरिया इंस्पेक्टर हेमंत पटेल, आरएचओ जितेंद्र भुवाय द्वारा लोगों को उनसे विभिन्न बीमारियों से बचने के फायदे के बारे में बताया जा रहा है। मच्छरदानी के इस्तेमाल व रखरखाव के तरीके बताए गए। लोगों को स्वच्छता के बारे में भी जागरूक किया गया। इसके तहत अपने घरों व आसपास साफ-सफाई रखने को कहा गया। इससे कई सारी बीमारियों से बचा जा सकता है। ग्रामीणों को कोई भी परेशानी हो तो मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं कोस सूचित करने कहा। बीएमओ मनोज किशोरे ने बताया ब्लॉक के अंतर्गत 141 ग्राम 44 ग्राम पंचायतों के विभिन्न गांव टोला, पारा में मच्छरदानी वितरण सेक्टर स्वास्थ्य केंद्र के हिसाब से किया जा रहा है। ब्लॉक में पंजीकृत 71406 है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारी वितरण कार्यक्रम में लगे हुए हैं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.