पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शहर के अघन नगर वार्ड में स्टैड पोस्ट नल का कनेक्शन काट दिया गया है। अघन नगर वार्ड में बड़े कंकालिन मंदिर से लगे कई घरो में पानी नहीं आ रहा है। इसे लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी है। वार्ड के स्टेंड पोस्ट नल से पानी नहीं आने को लेकर महिलाएं वार्ड पार्षद के साथ नगरपालिका सीएमओ के निवास पहुंचीं तथा पानी की समस्या से अवगत कराया। शहर के अघन नगर वार्ड में स्टैंड पोस्ट नल कनेक्शन काट दिया गया है। सप्ताह भर से स्टेंड पोस्ट नल में पानी नहीं आ रहा है। तालाब किनारे जनकपुर वार्ड में एक जग बोर कराया गया है जहां से जनकपुर वार्ड में 40 घरों में सार्वजानिक स्टैंड पोस्ट में पानी सप्लाई होती है। इसी नल से यहां के लोग पानी भरते हैं। इसके अलावा अघन नगर वार्ड में भी कंकालिन मंदिर से लगे 20 घरो में पानी सप्लाई होता है। बोर से पानी सप्लाई को लेकर दोनो ही वार्ड में विवाद की स्थिति बनी रहती है। अघन नगर वार्ड की महिलाएं पार्षद जागेश्वरीं साहू के साथ सीएमओ के निवास पहुंची तथा पानी की समस्या से अवगत कराया। महिलाओं ने कहा सप्ताह भर से उनके वार्ड के स्टेंड पोस्ट नल में पानी सप्लाई नहीं आ रहा है।
पानी की समस्या का निराकरण किया जाएगा
नगरपालिका सीएमओ दिनेश यादव ने कहा वार्ड की महिलाएं पानी की समस्या को पहुंची थी। नल कनेक्शन जुड़वा कर पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। जहां जरूरत हो वहां, पानी टेंकर भेजा जाता है।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.