पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
किसानों के समर्थन में आई कांग्रेस तीन घंटे भी मैदान में टिक नहीं पाई जबकि स्वयं कांग्रेसियों ने नेशनल हाईवे को तीन घंटे जाम रखने का एलान किया था। कांकेर में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में चक्काजाम की खानापूर्ति करते अपना प्रदर्शन समय के पहले ही समेट लिया। पखांजूर में 15 मिनट, अंतागढ़ में सवा घंटा तो कांकेर में डेढ़ घंटा ही प्रदर्शन कर कांग्रेसी उठ गए।
कांकेर में हुए प्रदर्शन में दोपहर एक बजे तक कांग्रेसी एक एक कर जैसे तैसे जुटे। दोपहर 1.50 बजे पर कांग्रेसी प्रदर्शन के लिए सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों के सत्ता में होने रूआब भी दिखा। चक्काजाम करने सड़क पर बिछाने किराए की चटाई मंगाई गई। फिर चक्काजाम से ज्यादा अपना ख्याल रख रहे कांग्रेसियों ने सड़क में छांव की तलाश की और वहां चटाई बिछा चक्काजाम किया।
चक्काजाम के लिए जो तामझाम किया गया उससे लग रहा था आज कांग्रेसी पूरे तीन घंटे सड़क पर डटे रहेंगे लेकिन डेढ़ घंटे में ही कांग्रेसी उठ गए। कांकेर में जहां चक्काजाम किया गया वहां पुराने बसस्टेंड से छोटे चार पहिया व बाइक आसानी से आना जाना करते रहे।
बस व बड़ी वाहनों को रूट डायवर्ट कर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। वाहनों की लाईन नहीं देख अंत में कांग्रेसी 2.30 बजे पर दुध नदी पुल में आकर बैठ गए। यहां सिर्फ पांच मिनट ही चक्काजाम कर प्रदर्शन खत्म कर राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
किसानों को जोड़ने में नाकाम रहे कांग्रेसी
प्रदर्शन में तीनों जगह जिले के किसानों को आंदोलन से जोड़ने में कांग्रेसी नाकाम रहे। स्वयं भी जैसे तैसे ही चक्काजाम से जुटे। इसके चलते प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों की संख्या कांकेर में 32, अंतागढ़ में 36 तथा पखांजूर में 40 रही। तीनों जगह इनसे कहीं ज्यादा पुलिस बल की संख्या प्रदर्शन को लेकर तैनात थी।
किसान जुटे नहीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है केंद्र सरकार के नए तीन कृषि कानून को वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेसी व किसान मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे। हकीकत यह है कि तीनों जगह प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों की संख्या व किसानों की अनुपस्थिति के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी देना चर्चा का विषय बना हुआ है।
पखांजूर में मात्र 15 मिनट चला प्रदर्शन
पखांजूर में एक कांग्रेसी जो किसान संघ का सदस्य भी है वह प्रदर्शन के लिए पुराना बाजार चौक पहुंचा लेकिन यहां कोई नहीं था। उसने किसान संघ का बैनर लगाया तथा जैसे तैसे कुछ कांग्रेसियों को तलाश कर दोपहर दो बजे पुराना बाजार चौक में नारेबाजी करते चक्काजाम किया। बगल के दूसरे मार्ग से वाहनों का आना जाना शुरू हो गया। 15 मिनट बाद कांग्रेसी प्रदर्शन बंद कर वापस चले गए।
वाहनों को रोकने जगह तलाशते रहे
अंतागढ़ में चक्काजाम कर वाहनों को रोकने कांग्रेसी जगह ही तलाश करते रहे। इसके चलते तीन बार प्रदर्शन का स्थल बदला। यहां भी सवा घंटे में चक्काजाम सिमट गया। दोपहर 12.35 बजे कांग्रेसियों ने चक्काजाम किया। वाहनों का हाईस्कूल मार्ग से आना जाना होता रहा। वाहनों के नहीं रूकने के पर कांग्रेसी यहां से उठकर हाईस्कूल मार्ग में जाकर बैठ गए।
पॉजिटिव- आज ग्रह गोचर और परिस्थितियां आपके लिए लाभ का मार्ग खोल रही हैं। सिर्फ अत्यधिक मेहनत और एकाग्रता की जरूरत है। आप अपनी योग्यता और काबिलियत के बल पर घर और समाज में संभावित स्थान प्राप्त करेंगे। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.